आगरा में पेड़ों की कटान पर सीएम सख्त

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा वन प्रभाग में पेड़ों की अवैध कटान की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए तीन सदस्यों की जांच समिति गठित करने का निर्णय लिया है। आगरा मण्डल के आयुक्त समिति के अध्यक्ष होंगे। यह जानकारी देते हुए आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अपर प्रमुख वन संरक्षक अजय कुमार द्विवेदी तथा मुख्य वन संरक्षक मनोज सिन्हा समिति के अन्य सदस्य होंगे। समिति को 15 दिन के अन्दर जांच की कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।