चार साल की मासूम से रेप ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा

वाराणसी। बड़ागांव थाने के पुआरी कला खुर्द गांव में देर रात चार साल की मासूम बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। वहींए सूचना मिलते ही एसओ मौके पर पहुंचे। पीडि़त बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिकए बड़ागांव थाने के पुआरी कला खुर्द गांव निवासी रामकिशन का एनबीडब्लू में चालान आया था। इसके बाद बड़ागांव थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान थाने पहुंचे और एसओ से उसे छोडऩे की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि रामकिशन घर का अकेला मालिक है। उसे सुबह लेकर आ जाएंगे। हालांकिए पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी।
बेहोश हालत में मिली बच्ची : इसके बाद देर रात बाइक सवार दो लोग रामकिशन के घर पहुंचे और उसकी चार साल की बच्ची को उठा ले गए। आसपास के लोगों ने बच्ची की तलाश कीए लेकिन वह नहीं मिली। रात में ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस पर एसओ मौके पर पहुंचे। शनिवार सुबह करीब छह बजे गांव के बॉर्डर पर बच्ची बेहोश हालत में मिली।