झूठे वादों से गुमराह कर रही है भाजपा: राजेन्द्र

leader-rajendra-chaudhry
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि झूठे वायदों के बल पर जनता को गुमराह करके अपना स्वार्थ साधन करने में भाजपा को महारत हासिल है। नए-नए मुहावरे और नए-नए करतब करने में भी माहिर हैं। अब उन्होंने रक्षाबन्धन के पावन पर्व को भी अपनी राजनीतिक साजिश का शिकार बना लिया है। भाई-बहन के पवित्र सम्बन्धों को लोभ लालच में बदलते हुये उन्होनें इस मौके पर कामवाली महिलाओं का बीमा करवाने का नाटक शुरू कराया है। प्रत्येक जनपद में 50 हजार बीमा बहनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह रिश्ता एक वर्ष तक ही चलेगा।
भाजपा-आरएसएस की मंशा इस त्यौहार को वोट राजनीति में बदलने की है। देशवासियों को गणेश जी को दूध पिलाने की घटना याद होगी। रात में सोते हुये के पत्थर हो जाने की अफवाह भी इन्हीं लोगों ने चलाई थी। कभी मंदिर की आड़ में तो कभी देवी देवताओं के बहाने घटिया राजनीति करने वाले कांवर यात्रा में डीजे को भी विवाद का मुद्दा बना लेते हैं। केन्द्र की सरकारी योजना का पार्टी के हित में यह दुरूपयोग निश्चय ही अशोभनीय, निन्दनीय और अलोकतात्रिंक है।