लालू बोले: मुलायम हमारे अभिभावक हैं, दूर होगी नाराजगी

M_Id_424885_Lalu_Prasad_Yadav
पटना। नाराज सपा सुप्रीमो को मनाने गये शरद यादव ने कहा है कि गठबंधन जैसा था वैसे ही रहेगा। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि नेता जी से हमेशा की तरह देश की परिस्थिति पर बात हुई है। देश की समरसता और बिहार चुनाव के मुद्दे पर भी बात हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गठबंधन जैसा था, वैसा ही रहेगा। 7 पार्टियों का गठबंधन था और 7 का ही रहेगा। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि सपा का फैसला अफसोसजनक है। मुलायम सिंह यादव हमारे अभिभावक हैं। किसी वजह से उन्हें नाराजगी है। हम और नीतीश जी बात कर रहे हैं। लालू ने कहा कि बीजेपी वाले अपना घर देखें। हम उनको हारने वाले हैं। वहीं बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सब लोग एक मंच पर आएं ताकि सेक्युलर ताकतों का बंटवारा ना हो। शरद यादव जी बात करने भी गए। सपा जिस सीट की मांग कर रही वो लालू जी के प्रभुत्व वाला क्षेत्र है। सपा के ना रहने से हमें बहुत नुकसान नहीं होगा, पर हां वो रहते तो फायदा जरूर होता।