प्यार झुकता नहीं: दिग्गी राजा और अमृता एक दूजे के हुए

digivijaya amrita
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पत्रकार अमृता राय से शादी कर ली है।  दिग्विजय सिंह के करीबी सूत्रों के हवाले से दावा किया कि उन्होंने पिछले माह चेन्नई में अमृता से शादी कर ली। दिग्विजय सिंह फिलहाल बेटी के इलाज के लिए अमेरिका में हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और टीवी पत्रकार अमृता राय अब एक दूजे के हो गये हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्ट कर दी है। कांग्रेस नेता अभी फिलहाल विदेश में हैं और उन्होंने एलान किया है कि स्वदेश लौटने पर वह विधिवत इसकी घोषणा कर देंगे। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने पिछले साल महिला पत्रकार अमृता राय से अपने रिश्ते की बात कबूल की थी। सोशल मीडिया पर इस संबंध में चर्चा गहराने के बाद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया था और इसमें अमृता राय से अपना रिश्ता कबूल कर लिया था साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अमृता राय से रिश्ता कबूलने में उन्हें कोई हिचक नहीं है। इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दिग्विजय और अमृता जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे। अमृता राय ने भी ट्विटर के जरिए रिश्ते की बात कबूली थी और कहा था कि अपने पति से तलाक का फैसला हो जाने पर दिग्विजय सिंह के साथ शादी करेंगी।