सोनिया रायबेरली में तो राहुल ओडिशा में करेंगे मार्च

sonia and rahul
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज से 2 दिनों की ओडि़शा दौरे पर जा रहे हैं। राहुल बारगढ़ जिले में किसान बचाओ मार्च का नेतृत्व करेंगे। दरअसल कर्ज में दबे होने के चलते पश्चिम ओडि़शा में कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है।
किसानों की आत्महत्या के मुद्दे को उठाने के लिए ही राहुल किसान बचाओ मार्च करने जा रहे हैं। अपनी ओडिशा यात्रा के पहले दिन यानि आज राहुल उन किसानों के परिवार से मिलेंगे जिन्होंने गरीबी और कर्ज के चलते आत्महत्या कर ली है।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली दौरे का आज दूसरा दिन है। दौरे के दूसरे दिन यानि आज सोनिया गांधी आम लोगों से गेस्ट हाउस में मिलेंगी। उसके बाद वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। मुलाकात के बाद सोनिया इलाकों का दौरा करेंगी और विकास कार्यों का ब्यौरा लेंगी। गौरतलब है कि पहले दिन उन्होंने जिला पंचायत भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही जिला सतर्कता समिति की बैठक में हिस्सा लिया।