चुनावी रंजिश में दिन दहाड़े हत्या

gun-shotफैजाबाद। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन की व्यूह रचना उस समय टूट गयी जब तारुन थाना निवासी रामबिलास वर्मा को दो अज्ञात युवको ने गोली मार दी। दिन दहाड़े ताबड़तोड़ तीन फायर की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गयी। एसओ तारुन ने उसे अपने वाहन से चिकित्सालय ले आये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय नेता घटना को चुनाव रंजिश से जुड़ा होने से इनकार कर रहे है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंडरवा निवासी फूलचंद वर्मा बहेटा पुल पर खड़ा था। इसी बीच अचानक अपनी मोटरसाईकिल से दो युवक आये। प्रत्यशदर्शियों के अनुसार इन युवकों ने पहले फूचंद से वार्ता की। इसके बाद ताबड़तोड़ तीन गोलियां उस पर दाग दी। इसके बाद दोनों युवक असलहा लहराते हुए वहां से फरार हो गये। एसओ तारुन केके गुप्ता उसे अपने वाहन से जिला चिकित्सालय लेकर आये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय नेता तथा प्रधान राम सिंह ने बताया कि युवक एक साधारण किसान था।