जैसे अपनी मां वैसे ही गौमाता: साक्षी महराज

SAKSHI_MAHARAJनई दिल्ली। दादरी में हुए हत्याकांड के बाद से राजनेताओं की जुबान कैंची से भी तेज हो गयी है और वह रुकने का नाम नहीं ले रही है। अखलाक का परिवार भले ही बार-बार कह रहा है कि इस मामले को राजनीतिक शक्ल न दिया जाये मगर राजनेता कहां सुनने को तैयार हैं। हर बीतते दिन के साथ ही कुछ न कुछ नया बखेड़ा हो जाता है। भारतीय जनता पार्टी के सासंद साक्षी महाराज का कहना है कि जैसे हमारी अपनी माता है उसी तरह गौ माता भी है। उन्होंने दादरी मामले के राजीनितकरण किया जाने को निंदनीय बताया है।
साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे हमारी अपनी मां है, वैसे ही हमारी भारत मां है और वैसे ही गो माता है। साक्षी महाराज ने सपा पर हिंदू और मुसलमानों के मामले में दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोमवार को वाराणसी में हुए बवाल की घटना पर सपा को आड़े हाथ लिया और कहा कि क्या सपा सरकार हिंसा का शिकार लोगों को मुआवजा देगी। साक्षी महाराज ने कहा कि सपा सरकार उन लोगों को कभी भी मुआवजा नहीं देगी। इस तरह का दोहरा मांपदंड क्यों। साक्षी महाराज ने कहा कि मंगलवार को आजम खान दादरी के दौरे पर जा रहे हैं। इस मामले का जिस तरह से राजनीतिकरण किया जा रहा है वह निंदनीय है। गौरतलब है कि इससे पहले साक्षी महाराज गौमांस रखने और खाने के आरोप में पीट-पीट कर मारे गए मोहम्मद अखलाख के परिजनों को दिए गए मुआवजे पर भी सवाल उठाया था।