बिहार में बनेगी राजग की सरकार: रविशंकर

ravi-shankar-prasad_समस्तीपुर। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सूबे में परिवर्तन की लहर है। अगली सरकार राजग गठबंधन की ही बनेगी। क्योंकि, नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इसका परिचायक तेजी से बढ़ता अपराध का ग्राफ, भय, भ्रष्टाचार व अराजकता का माहौल है। रोजगार के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों में भटकना पड़ रहा है। शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था चौपट हो गई है। अब बिहार में विकास के नाम पर ही सरकार बनेगी। एनडीए को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे निष्ठा से एनडीए प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने में जुट जाएं।
यूएन पैलेस में एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें केंद्रीय मंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी 8 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं 9 अक्टूबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का समस्तीपुर विस क्षेत्र में कार्यक्रम प्रस्तावित है।