अमित शाह ने विवादित बयानों पर नेताओं को चेताया

bjpनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गोमांस पर विवादित बयान देने पर रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, विधायक संगीत सोम और सांसद साक्षी महाराज को चेतावनी दी है।
जानकारी के मुताबिक इन नेताओं की बयानबाजी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हैं। इस कारण अमित शाह ने इन्हें दिल्ली तलब किया है। इन्होंने दिल्ली में अमित शाह के साथ मीटिंग की। अमित शाह ने इन नेताओं को आगे से इस तरह के विवादित बयान न देने की चेतावनी दी है।इस बीच, संगीत सोम ने कहा है कि हम भाजपा अध्यक्ष से मिलने के लिए आए थे। उनसे पार्टी मामलों पर चर्चा हुई है। वहीं, साक्षी महाराज ने कहा है कि मुझसे कोई सफाई मांगी ही नहीं और मैंने कोई सफाई नहीं दी। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि यह मीटिंग पहले से ही तय थी। इसमें हर मुद्दे पर चर्चा हुई है।