समाजवादी रंग में रगेंगी परिवहन की बसें

bus roadwysलखनऊ। परिवहन निगम जल्द ही बसों का हुलिया बदलने जा रहा है। परिवहन निगम की सभी बसें अब लाल हो जायेंगी। लाल पेंट से रंगी इन बसों पर डिपो का नाम लिखा जायेगा। शासन ने इसका फैसला लिया है। इसका निर्देश परिवहन निगम के आला अधिकारियों ने सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों को जारी कर दिये है। अब लाल रंग की बसों का ही अनुबन्ध निगम में किया जायेगा। अधिकारियों ने बताया कि जो बसें पुरानी लगी हुई हैं उनका रिन्यूवल तभी हो सकेगा, जब बस मालिक उनका लाल रंग करवा देंगे। परिवहन निगम की बसों का रंग बदले जाने के आदेश के बाद यहां की सभी बसों का रंग लाल हो जायेगा। इसमें दोनों तरफ सफेद रंग की पट्टी पड़ी होगी।