भाग्य में आज क्या है जानिए

rashifal

मेष : आज आपका दिन अनुकूलता से परिपूर्ण रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक साबित होगा।
वृषभ : आज के दिन गणेशजी आपको सावधानीपूर्वक चलने की सलाह देते हैं। मन में अनेक प्रकार की चिंता रहेंगी। स्वास्थ्य भी नरम-गरम रहेगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।
मिथुन: आपका दिन विविध लाभों की प्राप्ति करानेवाला साबित होगा। परिवार में पुत्र और पत्नी से लाभ के समाचार मिलेंगे। व्यापारी वर्ग की आय में वृद्धि होगी।
कर्क : गणेशजी नौकरी या व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन लाभदायक बताते हैं। उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि रहने से पदोन्नति की संभावना है।
सिंह : आज का दिन मध्यम फलदायक होगा। आप धार्मिक और मांगलिक कार्यों में उपस्थित रहेंगे। आपका व्यवहार न्यायप्रिय रहेगा। धार्मिक प्रवास का आयोजन होगा।
कन्या : आज के दिन नए कार्य शुरू न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। बाहर का खाना सेहत खराब कर सकता है। गुस्से की मात्रा अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें।
तुला : आपका आज का दिन सफलता और आमोद-प्रमोद से भरा होगा। सार्वजनिक जीवन में सफलता और सिद्धि मिलेगी। मौज-मस्ती के पीछे खर्च होगा।
वृश्चिक : आज के दिन कुछ आकस्मिक घटनाएं होंगी। पूर्व निर्धारित मुलाकातें रद्द होने से हताशा और क्रोध आ सकता है। हाथ में आए अवसर निकलते हुए प्रतीत होंगे।
धनु : गणेशजी आपका आज का दिन मिश्र फलदायी बताते हैं। आज आपको पेट सम्बंधी समस्याएं होंगी। संतान का स्वास्थ्य और पढ़ाई चिंता का विषय बनेगा।
मकर : आज का दिन प्रतिकुलताओं से भरा रहेगा, जिससे मन में खिन्नता का अनुभव होगा। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा।
कुंभ : मन पर छाए चिंता के बादल दूर होने से उत्साह बढ़ेगा। भाई-बंधुओं के साथ लकर नए आयोजन को हाथ में लेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभावकारी परिणाम मिलेंगे।
मीन : आज वाणी पर संयम रखें। क्रोध के कारण किसी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। खान-पान पर संयम रखें।