अब कहीं भी घूम सकते है लवर्स

bombey lovers

मुंबई। मुंबई के लवर्स अब राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि अब आप मुंबई के सार्वजनिक स्थानों पर बे-रोक टोक घूम सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुंबई पुलिस ने निर्णय लिया है कि वो अब बॉम्बे पुलिस एक्ट के सेक्शन 110 का इस्तेमाल नहीं करेगी। आपको बता दें कि इसी धारा के तहत मुंबई पुलिस प्रेमी जोड़ों को सार्वजनिक जगहों पर घूमने से रोकती थी। इसके लिए मुंबई पुलिस को खरी खोटी भी सुनने को मिल रही थी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी थी कि सार्वजनिक जगहों पर जनता को परेशान ना किया जाए।