असम में बाढ़: राजनाथ ने लिया हवाई जायजा

rajnath-singhगुवाहाटी। लगातार हो रही बारिश के चलते देश के कई हिस्सों में लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। बाढ़ के पानी ने इस कदर लोगों की जिंदगी थाम कर रख दी है कि लोगों का अपने घरों से भी बाहर निकलना दूभर हो चुका है। इसके चलते देश के अलग-अलग हिस्सों में अब तक कई जानें जा चुकी है। बात अगर असम की करें तो यहां पर हालत ये हैं बाढ़ के चलते अब तक करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है।
1- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हवाई सर्वे कर असम के बाढ़ प्रभावित जिले नागांव, मोरीगांव और काजीरंगा नेशनल पार्क के हालात का जायजा लिया। गृहमंत्री ने मोरीगांव के बाढ़ राहत कैंप में भी सर्वानंद सोनोवाल के साथ पहुंचे।
2- गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ उनके असम दौरे में उत्तर-पूर्वी राज्यों के विकास मामलों के मंत्री जितेन्द्र सिंह और असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल भी थे।
3- सेना की तरफ से ट्वीट कर बताया गया है कि नौ आर्मी कॉलम्स असम और बिहार के बाढ़ राहत कार्यों में लगाये गए हैं। अब तक करीब दो हजार से भी ज्यादा लोगों को बचाया गया है। ब्रह्मपुत्र नदी ख़तरे के निशान से ऊपर बह रही है।
4- असम इस समय बुरी तरह से बाढ़ की चपेट में है। इसके चलते राज्य में करीब 22 जिलों के अठारह लाख लोग प्रभावित हैं। अगर यहां के गांव की बात करें तो बाढ़ के चलते करीब 3,300 से भी ज्यादा गांवों पर बाढ़ का असर है।
5- बाढ़ से प्रभावित जिले हैं- लखीमपुर, गोलघाट, जोरहाट, बोंगाईगांव, धीमाजी, बारपेटा, गोलपारा, धुब्री, दर्रांग, मोरीगांव, सोनीतपुर, नालबाड़ी, शिवसागर, कोकराझार, डिब्रुगढ़, तिनसुकिया, बिश्वनाथ, कामरूप मेट्रोपोलिटन, चिरांग, नागांव, कामरूप और साउथ कामरूप।