लखनऊ मेट्रो खराब: सपाईयों का हंगामा, लाठी चार्ज

 

लखनऊ। लखनऊ मेट्रो आज सुबह-सुबह पहली पटरी पर आते ही खराब हो गई। आधे घंटे तक यात्री मेट्रो के अंदर फंसे रहे और फिर उन्हें इमरजेंसी गेट से निकाला गया। लाल टोपी पहनकर बड़ी तादाद में कार्यकर्ता आए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उनपर काबू पाने के लिए उनकी पिटाई की। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन शुरू किया और स्टेशन का गेट बंद करना पड़ा। स्टेशन के बाहर जोरदार प्रदर्शन के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और माहौल को काबू करने की कोशिश की। सपा कार्यकर्ता किसी की प्राइवेट गाड़ी में बैठकर आए और उपद्रव मचाया। पुलिस ने उन्हें गाड़ी में भर लिया। ट्रांसपोर्ट नगर की रोड जाम कर दी गई।