महाराष्ट्र में हो सकता है लॉकडाउन : स्वास्थ्य मंत्री

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने चिंताजनक बताया है। राजेश टोपे ने कहा कि हमें कड़े कदम उठाने होंगे, जरूरत पड़ी तो कुछ जिलों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमने लॉकडाउन के लिए निर्णय लेने के लिए जिलों के प्रशासन को सशक्त बनाया है। एनडीटीवी से बात करते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों को नियमों का पालन करने की आवश्यकता है। नियम का पालन नहीं करने को लेकर हम जुर्माना बढ़ा सकते हैं। टोपे ने यह भी कहा कि एक बार मुख्यमंत्री, जिले के कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षक से बात करने के बाद कुछ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।