किन 4 राशियों पर रहती है शनिदेव की कृपा

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव और मंगल ग्रह की राशियों को भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि इन राशियों पर शनि और मंगल की कृपा बरसती है, जिसके कारण भाग्य भी साथ देता है।

  1. मेष राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह जिन राशियों का स्वामी होता है वह तरक्की करते रहते हैं। ये राशि वाले पीछे मुडक़र नहीं देखते हैं। मंगल ग्रह की स्वामी राशि मेष है। इस राशि में ऊर्जा, साहस और चंचलता पायी जाती है। कहते हैं कि मेष राशि के जातक बहुत मेहनती और प्रतिस्पर्धी होते हैं। मेष राशि के जातक पैदाइशी किस्मत वाले होते हैं। इनसे लड़ाई में जीत पाना आसान नहीं होता है।
  2. वृश्चिक राशि- मंगल ग्रह से प्रभावित दूसरी राशि वृश्चिक है। वृश्चिक राशि के जातक जीतने के लिए ही बने होते हैं। यह हमेशा वफादारी निभाते हैं। यह हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। यह जो कहते हैं, वह करके रहते हैं। इनके जीवन में खुशियां ही खुशियां रहती हैं। वृश्चिक राशि के जातक राज छिपाने के लिए जाने जाते हैं। यह खतरनाक दुश्मन भी साबित होते हैं। यह दोस्ती की तरह दुश्मनी भी शिद्दत से निभाते हैं।
  3. मकर राशि- मकर राशि का स्वामी शनि है। यह राशि व्यक्ति को धनवान और चालाक बनाती है। इस राशि के जातक अपने क्षेत्र में माहिर होते हैं। यह लोग दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। इन्हें अपनी सीमाओं की परवाह नहीं होती है। शनि की कृपा दृष्टि होने से यह सफल और बुद्धिमान दोनों होते हैं। मकर राशि वालों को बहुत तेजी या अचानक सफलता हासिल हो जाती है।
  4. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक शनि से प्रभावित होते हैं। शनि ग्रह के प्रभाव से यह अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में नकारात्मक प्रभाव से जोडक़र देखा जाता है। लेकिन यह अपनी स्वामी राशियों पर कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा के कारण इस राशि के जातक हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। शनि के कारण ये राशि वाले परोपकारी और दया की भावना से भरे होते हैं। कुंभ राशि के जातक मेहनती भी होते हैं।