नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर में देश में संक्रमितों की संख्या बढऩे पर एएसआइ (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने ताजमहल समेत देशभर के स्मारकों को 16 अप्रैल को बंद कर दिया था। लेकिन अब खबर है कि एएसआई के अंडर आने वाले सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारक, साइट्स और म्यूजियम को 16 जून से खोला जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ये जानकारी दी है। एएसआइ के दिल्ली मुख्यालय ने रविवार रात तक स्मारकों को खोलने या बंद रखने पर कोई आदेश जारी नहीं किया था। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आने के बाद धीरे-धीरे सभी राज्यों में अनलाक की प्रक्रिया चल रही है। इस स्थिति में पर्यटन कारोबारियों को 16 जून से स्मारक खुलने की आस लगी थी।
संरक्षित इमारतों को 16 जून से खोलेगा एएसआई
