नड्डा बोले: यूपी बन गया है लीडिंग स्टेट

लखनऊ। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ जनता को दिलाएं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने देश की राजनीति बदली है। चार साल पहले तक राज्य तुष्टीकरण की राजनीति में जकड़ा था। भाई-भतीजावाद का अड्डा बना था। योगी के चार साल से शासनकाल में अब यूपी लीडिंग स्टेट बन चुका है। मुख्यमंत्री ने राज्य की तकदीर व तस्वीर बदली है। पंचायत चुनाव में भाजपा की सफलता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने विपक्ष को नकार दिया है, उन्हें घर बैठने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि देश में दिसंबर तक 133 करोड़ कोरोना टीका तैयार हो जाएगा। पहले यूपी में बच्चा पैदा होता था तो पहला शब्द कफ्र्यू सुनता था पिछले चार साल में एक भी कफ्र्यू नहीं लगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत पोटैंशियल है। पार्टी नेताओं से कहा कि सशक्त बूथ को और मजबूत बनाएं। सेवा ही संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएं।