पीसीसी में सेवादल के लोगों से मिलीं प्रियंका

लखनऊ। लखीमपुर खीरी से वापस प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गयी हैं। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के घर लंच करने के बाद पीसीसी में हैं। यहां कांग्रेस सेवादल के लोगों का जमावड़ा लगा है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में जान फूंकने के लिए अपने दो दिवसीय दौरे पर यूपी आईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ से लखीमपुर खीरी पहुंची है। हां वह जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान अभद्रता का शिकार हुईं महिलाओं से मिलकर बातचीत कीं। इससे पहले मौन कल उन्होंने लखनऊ पहुंचने के साथ ही मौन रह कर विरोध किया फिर सरकार पर हमला बोला, कहा कि संविधान व लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है और हम लोकतंत्र बचाने आए हैं। जनता के पक्ष में बात करने आए हैं। लगभग डेढ़ साल बाद लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी जीपीओ में गांधी प्रतिमा के नीचे अप्रत्याशित तरीके से मौन व्रत धारण करते हुए धरने पर बैठ गईं। अपनी नेता का धरने पर बैठना था कि पार्टी कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर आए। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि चुनाव लडऩे का लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए हैं। प्रियंका ने कहा कि वो महिलाएं मेरी बहन हैं, मैं अपनी बहनों से मिलने आई हूं। प्रियंका ने पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद करने की मांग की।