बाबा रामदेव ने किया उल्लंघन: सेबी ने दिया नोटिस

बिजनेस डेस्क। सेबी ने योगगुरु रामदेव की कंपनी रुचि सोया को नोटिस जारी किया है। नोटिस में सेबी ने रुचि सोया से यह बताने के लिए कहा है कि योगगुरु रामदेव ने नियामक मानदंडों का उल्लंघन क्यों किया। आपको बता दें कि रामदेव की पतंजलि ने दिवाला प्रक्रिया के जरिए साल 2019 में रुचि सोया का अधिग्रहण किया था। ये कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड है। दरअसल, आस्था टीवी पर प्रसारित एक योग सत्र के दौरान योगगुरु रामदेव लोगों से रुचि सोया के स्टॉक में निवेश करने का आग्रह करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही रामदेव ने वीडियो में कुछ ऐसी भी बातें कही हैं, जो सेबी की नजर में संदिग्ध है। यही वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पूंजी बाजार नियामक सेबी ने रुचि सोया को नोटिस जारी किया