एमसीडी चुनाव की तारीख टालने पर भडक़े केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा की तारीख टालने को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनतंत्र के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर इस तरह स्वायत्त संस्थाओं पर दबाव डालकर सरकारें चुनाव टालेंगी तो लोकतंत्र नहीं बचेगा। सरकारें आती जाती रहेंगी, राजनीतिक दल भी आते जाते रहेंगे, मगर देश कमजोर नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए। डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दो दिन पहले राज्य चुनाव आयोग दिल्ली नगर निगम चुनावों की घोषणा करने को लेकर सूचना देता है। मगर पांच बजे घोषणा से एक घंटे पहले चार बजे केंद्र सरकार की तरफ से चुनाव आयोग को चिी लिखी जाती है। उसमें कहा जाता है कि वह दिल्ली के तीनों नगर निगमों को एक साथ एक निगम बनाने जा रहे हैं, इसलिए चुनाव टाल दीजिए। चुनाव आयोग केंद्र सरकार के कहने पर चुनाव घोषणा की तिथियां टाल भी देता है। शायद देश के इतिहास में पहली बार यह हुआ होगा कि सीधे किसी राज्य के चुनाव आयोग को चिी लिखकर चुनाव टालने को कहा गया है।