झारखंड का रामगढ़ बना साइबर फ्रॉड का गढ़

रांची। झारखंड का रामगढ़ साइबर फ्रॉड कर रुपए उड़ाने वाले अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है। हैदराबाद पुलिस ने रामगढ़ शहर से साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने हैदराबाद स्थित टाटा मोटर से साइबर फ्रॉड करके 36 लाख उड़ा रुपए लिए थे। फोन के जरिए ट्रैक करते हुए हैदराबाद पुलिस ने उन्हें एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी शहर के ब्लू डायमंड होटल में ठहरे थे। हैदराबाद पुलिस के द्वारा उन्हें यह जानकारी दी गई। हैदराबाद स्थित टाटा मोटर्स के 36 लाख रुपए इन अपराधियों ने फ्रॉड करके गायब कर दिए। वहां से अपराधी दिल्ली फरार हो गए। दिल्ली से यूपी के रास्ते पटना पहुंचे थे। पटना से सभी अपराधी झारखंड के रामगढ़ आकर एक होटल में टिके हुए थे। हैदराबाद पुलिस उनके मोबाइल को ट्रैक करते हुए पीछा कर रही थी। रामगढ़ पुलिस की मदद से सभी छह साइबर फ्रॉड को दबोच लिया गया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। हैदराबाद पुलिस उन्हें ले जाने की तैयारी कर रही है।