नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को उस वक्त आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई, जब सत्तारूढ़ दल के विधायक सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि उनके निवार्चन क्षेत्र में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) विरोध कर रहे हैं। विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने सत्तारूढ़ आप के सदस्यों को टुकड़े-टुकड़े गैंग का हिस्सा करार दिया। बाद में दोनों दलों के सदस्य शोर-शराबा करते हुए अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए। अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सदन में तैनात मार्शल को निर्देश दिया कि वे भाजपा विधायकों- विजेंदर गुप्ता ओर जितेन्द्र महाजन को बाहर ले जाएं। सदन में हंगामा उस वक्त शुरू हुआ जब मालवीय नगर के विधायक भारती ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के सूर्यसेन पार्क में ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का भाजपा और आरएसएस विरोध कर रहे हैं। भाजपा विधायकों ने उनके इस आरोप का विरोध किया। भाजपा विधायक महाजन ने आप सदस्यों को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य करार दिया। शोर-शराबे के बीच ही गोयल ने भाजपा विधायकों को कहा कि वह दुव्र्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे।
दिल्ली विस में हंगामा: बीजेपी विधायक निकाले गये
