मक्का की घटना से सीएम दुखी

cm
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सऊदी अरब में हज के दौरान मक्का के निकट मीना में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, इस हादसे में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। इसके अलावा कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।