आजम बोले: रेप की जड़ है मोबाइल फोन

azam-khan newलखनऊ। यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां और विवाद का नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। उनकी बयानबाजी से जहां सरकार की किरकिरी हो रही है और उनके बयानों से विवाद भी बढ़ रहा है। आजम खान ने शुक्रवार को देश में हो रही रेप की घटनाओं के लिए मोबाइल फोन को जिम्मेदार ठहरा दिया।
अपने बयान में उन्होंने कहा कि लगभग पूरा देश जल रहा है। पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, दिल्ली, दादरी सब आपके सामने है। छोटी बच्चियों के साथ रेप हो रहे हैं, क्यों? सिर्फ मोबाइल की वजह से। यहां तक की गांव में भी लोग मोबाइल में चीजें डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने अश्लील चीजों पर इशारा करते हुए आगे कहा कि आप इन मोबाइल फोन में क्या देखते हैं। यह बच्चों तक की पहुंच में हैं। कई फिल्में ऐसी बनाई गई हैं जिनमें बच्चों का भी उपयोग किया गया है। इसके लिए क्या किया जा रहा है? कौन सी सजा दी जा रही है? ये चीजें मोबाइल पर आसानी से उपलब्ध हैं जिसे वो युवक और बकिशोर देख रहे हैं जिनकी अभी उम्र भी नहीं हुई है। उनसे जो पाप हो रहा है उससे बहुत बुरा समाज बन रहा है।