दीवाली: रंगीन विद्युत झालरों-रंगोली की बढ़ी डिमांड

India Hindu festival

रायपुर। दीपावली पर्व के निकट आते ही बाजारों में त्योहारी खुमारी छाने लगी है। दीपावली पर्व के लिए रंगीन विद्युत झालरों, रंगोली, पेंट के साथ ही रेडिमेड कपड़ों की दुकानें सज चुकी है। थोक बाजार में इन चीजों की ग्राहकी धीरे-धीरे बढऩे लगी है। शहर के गोलबाजार, मालवीय रोड, बंजारी रोड, पंडरी, शास्त्रीबाजार, सदरबाजार सहित प्रमुख बाजारों में इन दिनों दीपावली पर्व की खुमारी अभी से चढऩे लगी है। दीपावली पर्व के लिए सजावटी सामान, रंगीन विद्युत झालरों का बाजार अब जोर पकड़ चुका है। थोक बाजार में रंगीन झालरों की डिमांड धीरे-धीरे बढऩे लगी है। छोटे इलेक्ट्रानिक दुकानों के संचालक थोक बाजार से झालर उठा रहे हैं। वहीं दीपावली पर्व में रंग-बिरंग लाइट बिखराने के लिए बाजार में इस बार डिस्को लाइट की भारी डिमांड बनी हुई है। चिल्हर बाजार में डिस्को लाइट 90 से 100 रूपए के बीच आसानी से खरीदी जा सकती है। बल्फ होल्डर में लगने वाले इस लाइस की मांग पिछले वर्ष भी काफी थी। लिहाजा इस बार व्यापारियों ने भारी तादाद में डिस्को लाइट मंगवा लिया है। इसी तरह यूज एंड थ्रो पैटर्न के चाइना झालरों का उठाव भी इस बार अधिक है। चिल्हर बाजार में इन झालरों की कीमत 25 से 27 रूपए के मध्य है। इसी तरह चाइना मेड चावल झालर की मांग सबसे अधिक है। इस झालर की कीमत वर्तमान में 35 से 38 रूपए के मध्य है। यह झालर दूसरे झालरों के मुकाबले ज्यादा लंबा है और इसमें लगी चांवल दाने की लाइटें ज्यादा रोशनी देती है। चटख रंग बिखेरने के कारण इस झालर की मांग भी अधिक बनी हुई है। इसी तरह ऑटोमेटिक डिजाइन बदलने वाली एलईडी लाइटों से बनी झालरों के साथ ही रनिंग झालरों की मांग भी बनी हुई है। बाजार में इस बार स्टीकर झालरों की मांग सबसे अधिक है। आसमानी नीले रंग की यह झालर दूर से देखने पर काफी आकर्षक दिखती है। यह झालर भी चटख रंग बिखेरती है और इसमें ज्यादा झंझट भी नहीं है। आसानी से दीवारों और लकडिय़ों पर चिपकने वाली इस झालर की कीमत चिल्हर बाजार में 100 रूपए तक है। इसी तरह दीपावली के लिए घर-आंगन में सजने के लिए रंगोली बाजार भी जम चुका है। घरों में लगने के लिए पेंट की दुकानों में भी भीड़ बढ़ चुकी है, वहीं रेडिमेड कपड़ों का बाजार भी अब धीरे-धीरे जमने लगा है। कुल मिलाकर इस बार दीपावली पर्व के लिए बाजारों में अभी से त्योहारी खुमारी चढऩे लगी है।