बुद्ध सर्किट: 800 किमी लंबी सड़क में लगेगा 4 हजार करोड़

Nitin-Gadkariनागपुर। धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि भगवान बुद्ध ने जहां-जहां पांव रखे, उन सभी स्थलों को एक-साथ जोड़ा जाएगा। इन स्थानों को जोडऩे के लिए लगभग 800 किलोमीटर रास्ता बनाया जाएगा। यह बुद्ध सर्किट के रूप में पहचाना जाएगा। इसके जरिए विदेशों से आने वाले अतिथियों को बुद्ध के दर्शन होंगे। लंबे समय से यह मांग की जा रही थी। 4 हजार करोड़ रुपए की लागत से यह रास्ता बनेगा। 2 महीने में इसका भूमिपूजन कर, अगले 2 साल में काम को पूरा किया जाएगा। श्री गडकरी ने कहा कि उनकी सरकार ने बाबासाहब की स्मृति में संविधान दिवस मनाने का निर्णय लिया है।कार्यक्रम को कर्नाटक के सामाजिक न्यायमंत्री एच.एच. अंजय्या ने भी संबोधित किया। उन्होंने दीक्षाभूमि को कर्नाटक की ओर से 5 करोड़ रु. देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे इस भूमि पर आकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। बाबासाहब के विचारों से प्रेरित होकर उनकी सरकार काम कर रही है।