आजम को तोहफे में मिली गाय संग बछड़ा

azam-khan newलखनऊ। कैबिनेट मंत्री आजम खान को ओडिशा के पुरी शहर के शंकराचार्य अक्ष जोधा नन्द ने गाय और एक बछड़ा तोहफे में भेज दिया है। सार्वजिनक मंचों से गाय के बेचने और वध करने का पुरजोर विरोध करने के बाद आजम ने अब अपने तबेले में गाय को पालना भी शुरू कर दिया है। कामधेनु योजना के तहत संचालित आजम की डेयरी में रविवार रात मथुरा गौशाला से एक गाय और बछिया मंगाया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार रात आजम के डेयरी में पहुंची यह गाय ओडीशा के जगन्नाथ पुरी के शंकराचार्य अक्ष जोधा नन्द देव तीर्थ जी के द्वारा भेजी गयी है।