सीएम अखिलेश उवाच: गॉड के मामले में आगे हैं यूपी

cm newलखनऊ। डॉ. भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ज्यूलाजिक कांग्रेस में मुख्य अतिथि के रूप में आये सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आबादी व सभी धर्म के भगवान अन्य प्रदेशों के मुकाबले अधिक हैं। इस कारण यहां पर किसी को संतुलन बनाने मेें समय लगता हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में संस्थाएं ही मंदिर हैं। जिनकी मदद से देश आगे बढ़ रहा है। इस मामले में भी उत्तर प्रदेश सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शोध बहुत जरूरी है। बिना शोध के कोई भी बड़ा काम संभव नहीं है। शोध से ही देश का बाजार मिलेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे भरोसा है कि यहां के शोधार्थी देश व दुनिया में लखनऊ का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ तो प्यार तथा मोहब्बत देने वाला शहर है। लखनऊ नवाबों का शहर है, जो एक बार यहां आता है वह इसका मुरीद हो जाता है। उन्होंने कहा कि यहां का अम्बेडकर विवि बहुत अच्छा विवि बन रहा है। लखनऊ शिक्षा का भी हब बन रहा। यहां पर बड़े पैमाने पर यहां विवि बन रहे हैं। मैंने अम्बेडकर विवि के कैम्पस को काफी बदलते देखा है। अब यहां का कैम्पस और माहौल बदला हुआ हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि यहां से भी कोई नोबल प्राइज जीतकर लाये। बड़ा करने वालों के सामने कई चुनौतियां है। हम उनको हर मदद देने को तैयार हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे कम उम्र में ही काफी बड़ी चुनौतियां मिली हैं। अच्छा काम करने की बहुत चुनौतियां है। इतने बड़े राज्य की बागडोर मिली, जहां पर आबादी के हिसाब से अलग-अलग समस्या है। हम सभी को सुलझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एम्स के लिए एक सरकार जमीन नहीं दे रही थी। हम सरकार में आए तो तुरन्त एम्स के लिए जमीन दी। उन्होंने कहा कि अब अंबेडकर विवि में गोमती गैलरी के साथ ही यहां के अंबेडकर भवन आचार्य नरेंद्र देव वनस्पति उद्यान केंद्र बनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विवि परिसर में रूद्राक्ष का पौधा लगाने के साथ ही बायोसाइंस के नए ब्लॉक का शिलान्यास किया।