अवैध सबंध: साले ने किया था जीजा का कत्ल, अरेस्ट

murder

इलाहाबाद। सिविल लाइंस इलाके के रेलवे कॉलोनी में 27 अक्टूबर को ड्राइवर विनोद तिवारी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आज इसका खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक वारदात को मृतक के साले ने अंजाम दिया था। बीवी से अवैध संबंध के शक में उसने अपने जीजा की हत्या की। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से उसे अरेस्ट कर लिया है।
विनोद तिवारी 25 प्राइवेट टैक्सी चलाता था। उसकी पत्नी गायत्री पाल रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी है। कुछ दिन से विनोद का साला रूपचंद्र अपनी बीवी के साथ उनके यहां रहने आया था। इस बीच विनोद की रूपचंद्र की बीवी से नजदीकियां बढऩे लगी। रूपचंद्र को दोनों के बीच अवैध संबंध का शक हो गया। इस बात को लेकर जीजा.साले के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद रूपचंद्र ने विनोद की हत्या की साजिश रची।
हत्या से पहले पिलाया शराब
पुलिस के मुताबिक विनोद शराब पीने का भी आदि था। इसलिए घटना की रात रूपचंद्र ने विनोद को जमकर शराब पिलाया। जब विनोद काफी नशे में हो गया, तो रूपचंद्र ने चापड़ से उसके दोनों हाथ दिए और। ज्यादा खून निकल जाने से उसकी मौत हो गई। जिस समय हत्या हुईए उस वक्त विनोद तिवारी की पत्नी गायत्री पाल ड्यूटी पर गई थी। एसओ सिविल लाइंस महेश पांडेय ने बताया कि हत्या करने के बाद रूपचंद्र अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया था। ड्यूटी खत्म कर जब गायत्री पाल घर आईए तो उसने कमरे में बाहर से ताला लटका हुआ देखा। गायत्री ने किसी और को फोन करने के बजाय सीधे थाने पर फोन कर दिया। इससे पुलिस को शक हुआ और जांच में जुट गई।