सपा बोली: राजनीति में बसपा अध्यक्ष हैं अजूबा

leader-rajendra-chaudhryलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि प्रदेश की राजनीति में बसपा अध्यक्ष किसी अजूबा से कम नहीं। दलित की इस बेटी ने कभी किसी दलित को अपने घर की चौखट तक आने नहीं दिया उनके ऑसू पोंछने का तो सवाल ही नहीं। उन्हें मंहगे जेवरात और नोटों की माला पहनने का शौक रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश के खजाने को लूटने के अलावा दूसरा काम नहीं किया। अब जब सत्ता से बाहर हैं और आगे भी सत्ता में फिर आने की दूर दूर तक संभावना नहीं रह गई है, वे अपने किये पर पर्दा डालने में लग गयी हैं।
बसपा अध्यक्ष का ताजा बयान है कि अब वे पार्को, स्मारकों और संग्रहालयों का निर्माण नहीं करायेंगी। अब यह उनकी स्वीकारोक्ति ही है कि पॉच साल के बसपा राज मे ंउन्होंने निरंकुशता के साथ जनता की गाढ़ी कमाई महापुरूषों के साथ अपनी प्रतिमाएं लगाने में लुटाई थी। उसमें भी अपना मोटा कमीशन वसूलने से पीछे नहीं रहीं थी। प्रदेश में जब से समाजवादी सरकार बनी है जनता का पैसा जनता के हित में लग रहा है। भ्रष्टाचार की कहीं शिकायत नहीं। बसपा राज में लूट और झूठ की पराकाष्ठा थी। समाजवादी सरकार में इन पर अंकुश है। बसपा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उंगली उठाने के बजाय अपने कुशासन के लिए पश्चाताप करना चाहिए। पार्को, स्मारकों में अपनी प्रतिमाएं लगाने पर सरकारी कोष लुटाने के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मॉगनी चाहिए। प्रदेश की जनता बसपा राज के उत्पीडऩ को भूलने वाली नहीं है। वह अब दुबारा उन्हें यह अवसर नहीं देगी।