मतगणना में फैली रही अव्यवस्था, बढ़ाये गये कर्मी

panchayat chunav 1

सुलतानपुर। स्थानीय सर्वोदय इंटर कालेज में मतगणना अव्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुबह आठ बजे से शुरू होने वाली मतगणना करीब एक घंटे बाद शुरू हो सकी। बीते पंचायत चुनावों की मतगणना की अपेक्षा परिसर में काफी अव्यवस्था व्याप्त रही। अफसरों की सख्ती के बाद परिसर में जमा एजेंट बाहर किये गए। इसके बावजूद काफी संख्या में लोग परिसर में मौजूद रहे।
सुबह करीब साढ़े सात बजे से क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के विभिन्न वार्डों की मतगणना के लिए एजेंट बुलाये गए तो भारी संख्या में लोग मतगणना स्थल में पहुंच गए। मुख्य द्वार पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को इस बावत कोई निर्देश नहीं दिए गए थे। लिहाजा जिन वार्डों की मतगणना नहीं की जानी थी। उनके भी एजेंट भीतर चले गए। अव्यवस्था फैलती देख कई बार पुलिस कर्मियों ने भीड़ को बाहर निकाला। मतगणना का परिणाम वार्ड 61 देवलपुर सूर्यभान पट्टी से शांती 311 मतों से विजयी, मीरा 268 मत, वार्ड 51 शिवगढ़ नेवादानुपुर जंत्री 272 विजयी, गेना 210, वार्ड 11 सबसुखपुर चौपरिया से चिन्तामणि 357 विजयी, छत्रपाल 243 मत। वार्ड 1 अहिरौला से कयामुद्दीन-समरबहादुर 310 विजयी, बैजनाथ 245 मत। वार्ड 62 सूर्यभान पट्टी राजेश सोनी 261 विजयी, सरोजा 154। वार्ड 71 राजा उमरी-इंद्र बहादुर 257 विजयी, अरविन्द 236। वार्ड 61 धनेक्ष जखनी कला रीता 185 विजयी, प्रेमा देवी 155 मत। वार्ड 33 बेदूपारा अखिलेश पाण्डेय 402 विजयी, गंगाजली 263। वार्ड 32 गजापुर राम अछैबर 215 विजयी, रामचन्दर 136, वार्ड 72 राजा उमरी-पियारेपुर जगदीश 293 विजयी, पिटू 218। कुडवार विकास खंड के बीडीसी प्रत्याशियों की सूची-वार्ड 1 नीरसहिया प्रानपती विजयी 477, वार्ड 14 बहुरा 169 मुकुल यादव विजयी, वार्ड 53 ऊंचगांव 246 ख्वाब फाजमा विजयी, वार्ड 27 राजापुर राधेश्याम शर्मा 151 विजयी, वार्ड 41 नरोत्तमपुर रामचंद्र 195 विजयी, वार्ड 65 हाजीपट्टी मातादीन 214 विजयी, वार्ड 91 ऊंचगांव कासिम अली 256 विजयी, वार्ड 78 नौगवां रामतासी दीपक 243 विजयी, वार्ड 42 पिपरी वारिसअली 267 विजयी, वार्ड 2 नीरसहिया प्रभावती 285 विजयी, वार्ड 28 धरावां फिरोज खान 384 विजयी। कादीपुर पंचायत चुनाव के मतगणना में दस वार्डो के बीडीसी प्रत्याशी विजयी घोषित किये गये। वार्ड संख्या एक बिरईपुर भटपुरा से रमेश, वार्ड संख्या इक्कीस मालापुर से आरती सिंह, वार्ड संख्या ग्यारह वारी खालिसपुर से राम नारायण निषाद, वार्ड संख्या दो बिरईपुर भटपुरा रोहियावां से वन्दना, वार्ड संख्या बयालीस किशुनदासपुर से पूनम देवी, वार्ड संख्या 52 बनकेगांव से वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वार्ड संख्या तीन रोहियावां कटघरा से विजय कुमार, वार्ड संख्या 12 अमरेथू डडिय़ो से धीरेन्द्र, वार्ड संख्या 32 बरवारीपुर गोपालपुर से पलकधारी सिंह, वार्ड संख्या 62 तवक्कलपुर नगरा से रामनयन वर्मा, वार्ड संख्या 13 अमरेथू डडिया से रामनयन, वार्ड संख्या 43 मिठनेपुर प्रथम से बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सदस्य क्षेत्र पंचायत के पद पर विजयी घोषित किये गये। जिलाधिकारी एस राज लिंगम व एसपी विनय कुमार यादव ने मतगणना स्थल का निरीक्षण कर गणना तेज कराने एवं जरूरत पडऩे पर मतगणना कर्मी बढ़ाने का निर्देश दिया।