जानिए अपना आज का भविष्यफल

rashifalमेष- आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न उतरें। स्वजनों, स्नेहीजनों के साथ मनदु:ख होगा। मानभंग का प्रसंग बन सकता है।
वृषभ – आर्थिक आयोजन प्रारंभ में कुछ अड़चन के साथ पूर्ण होते हुए लगेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों-शुभेच्छकों के मिलन से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सहकारपूर्ण वातावरण रहेगा।
मिथुन – आपके दिन का प्रारंभ शारीरिक और मानसिक स्वस्थता के साथ होगा। परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होगा।
कर्क – आपके धन की आय और व्यय अधिक होगा। आंखो के दर्द से व्यग्रता होगी। साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन में ध्यान रखें। भ्रांति खड़ी न हो इसका भी ध्यान रखें।
सिंह – आज आपके मन में क्रोध और आवेश की भावना रहने से आप लोगों के साथ व्यवहार संभलकर करें। आरोग्य के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन में व्यग्रता रहेगी। खर्च पर अंकुश रखें।
कन्या – व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। मध्याहन के बाद परिस्थिति में आपको प्रतिकूलता दिखेगी
तुला – आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। आप उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे। पदोन्नति होगी। सरकारी कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। सामाजिक दृष्टिकोण से मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक – गणेशजी की सलाह है कि आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है।
धनु – सावधानीपूर्वक आज का दिन बिताएं। क्रोध करने से हानि होने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से आप व्यग्र रहेंगे। ऊपरी कर्मचारीयों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा।
मकर – आज रुचिकर स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का और खान-पान का प्रसंग उपस्थित होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मन भी मिलेगा। अधिक खर्च हो जाएगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी।
कुंभ – आज आपको कार्य-सफलता और यश-कीर्ति मिलेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा।
मीन – गणेशजी कहते हैं कि आपका दिन अच्छी तरह से बीतेगा। कला के क्षेत्र में आपकी अभिरुचि बढेगी। मित्रो से हुई भेंट से आनंद होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।