सपा एमएलसी देवेन्द्र हो लिए भाजपा के साथ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं दो बार विधान परिषद के सदस्य रहे एस.पी. सिंह ने समर्थकों के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके अलावा मैनपुरी के कांग्रेस नेता सुबोध यादव तिलोई अमेठी के राकेश त्रिपाठी, साहू समाज के सुरेन्द्र प्रसाद गुप्ता (कुशीनगर), लखीमपुर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आंनद मोहन त्रिवेदी, मनोज कुमार गुप्ता एवं कानपुर देहात की निर्मला शंखवार ने भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मथुरा मथुरा में सम्पन्न प्रदेश कार्यसमिति में तय हुआ था कि पार्टी ग्रामीण/शहरी सभी स्थानीय निकाय के चुनाव लड़ेगी। जनसंघ में हम इसलिए हर चुनाव लड़ा करते थे कि हमारा सिम्बल दीपक घर-घर जायेगा। भाजपा वह पार्टी है कि जिसके दो सांसद संसद में थे, उसके बाद भी खड़ी रही और आज देश में भाजपा की सरकार है। भाजपा एक मात्र दल है जो पंचायत के चुनाव में अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची घोषित करके पंचायत चुनाव लड़ा और उस जीते हुए प्रत्याशियों को बता रहे है कि हमारी सूची में से ही है। हमें जिला पंचायत क्षेत्र में भाजपा को नयारक्त, नया नेतृत्व जो सक्रिय भूमिका निभायेगा, प्राप्त हुआ है। इस बार के चुनाव में 10 गुने से अधिक जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए है।