मुलायम की बहू का ट्वीट: गाय का मांस खाना गलत

Aparna-yadavलखनऊ। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने बीफ मामले पर ट्वीट करके कहा कि गाय का मांस खाना जायज नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनका ये बयान किसी धर्म विशेष पर कमेंट नहीं है। अपर्णा ने ट्वीट किया कि गाय हमारी मां के समान है और इसका मांस खाना जायज बात नहीं है। गरीबों के बीच गाय काटने पर जो लोग आग भड़काते हैं ये वह अमीर हैं जो अपनी थाली में गौ मांस परोसते हैं। अगर अमीरों के पैसों से गाय का मांस खाया जाएगा तो हिंदुस्तान कल तालिबान कहलाएगा। मेरा ये बयान किसी विशेष धर्म पर टिप्पणी नहीं है। हमें अपनी मां को बचाना ही होगा। अपर्णा यादव समाज सेविका और बहू, मुलायम सिंह यादव इस ट्वीट को उन्होंने अपने फेसबुक पेज से भी लिंक किया है। जिसमें बहुत से हिंदु और मुस्लिमों के कमेंट भी आए हैं।