केन्द्र के इशारे पर हो रहा कांग्रेसियों का उत्पीडऩ: खत्री

nirmal khatri

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती मंहगाई, किसानों को सूखा राहत न दिये जाने एवं निर्दोष कांग्रेस विधायक अजय राय की गिरफ्तारी एवं रासुका लगाये जाने के विरोध में गुरूवार को प्रदेश के सभी जिला और शहर मुख्यालयों पर धरना दिया। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने बताया कि फैजाबाद में आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 निर्मल खत्री ने कहा कि मंहगाई को रोकने में केन्द्र एवं प्रदेश की दोनों ही सरकारें पूरी तरह असफल रही है। मूलभूत आवश्यक खाद्य पदार्थों, दालों एवं खाद्य तेलों के दाम इतने बढ़ गये हैं कि गरीब की थाली पूरी तरह खाली हो गयी है। किसान सूखे से त्रस्त है किन्तु प्रदेश की सरकार केन्द्र पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर सूखा राहत राशि देने में आनाकानी कर रही है। केन्द्र के इशारे पर कांग्रेसजनों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। जिस प्रकार वाराणसी में निर्दोष कांग्रेस विधायक अजय राय को गिरफ्तार कर रासुका लगाया गया उससे साफ हो गया है कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार राजनीतिक विद्वेष की भावना से कार्य कर रही है।