जानें धनतेरस का शुभ मुहूर्त

dhantersफीचर डेस्क। आयुर्वेद और सभी प्रकार की चिकित्सा जगत का गुरु भगवान धन्वंतरि को माना गया है। लगभग सभी चिकित्सकगण आज के दिन चिकित्सा जगत के सृजनकर्ता की पूजा-अर्चना करते हैं व व्यापारीगण भी इसी दिन गादी बिछाते हैं। चौपड़ा लाने हेतु इस दिन के शुभ मुहूर्त में जाते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित संजय पांडे के अनुसार 9 नवंबर, सोमवार को धन त्रयोदशी रात्रि 19.09 तक है। इस दिन चौपड़ा लाने हेतु शुभ मुहूर्त: 6.44 से 8.09 तक अमृत चौघडिय़ा। 9.33 से 10.58 तक शुभ चौघडिय़ा रहेगा। विद्यार्थी वर्ग की हर खरीदी के लिए अमृत चौघडिय़ा उत्तम है। भगवान धन्वंतरि पूजन व गादी बिछाने हेतु शुभ समय दोपहर 15.12 से 16.37 तक शुभ चौघडिय़ा 16.37 से 18.02 तक अमृत चौघडिय़ा। इसमें गुरु की होरा 15.12 से 16.09 तक फिर मंगल की होरा 16.09 से 17.05 तक रहेगी। अत: व्यापारिक व चिकित्सकगण अपनी-अपनी सुविधानुसार गादी बिछा व भगवान धन्वंतरि का पूजन कर सकते हैं। यह समय इंदौर अक्षांश व रेखांश से है। अन्य शहर के व्यापारी गण मुहूर्त शुरू होने के समय 10 से 15 मिनट आगे जोड़ें।