बीजेपी सांसद साक्षी को मिली अलकायदा की धमकी

SAKSHI_MAHARAJलखनऊ। भाजपा के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। लेकिन, इस बार ये धमकी उन्हें अपने देश से नहीं बल्कि अलकायदा के आतंकियों ने दी है। साक्षी महाराज को इस तरह की जान से मारने की धमकी पहली बार दी गई हो। करीब दो साल पहले साल 2013 के अक्टूबर में भी साक्षी महाराज ने जम्मू की एक महिला पर फोन कॉल्स कर उन्हें जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। उसके बाद उन्होंने पुलिस से गुहार लगाकर अपनी सुरक्षा मांगी थी। साक्षी महाराजा लगातार अपने बयानों के चलते विवादों में रहते हैं। हाल ही में साक्षी महाराज ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल रशिद को पीटने वाले भाजपा विधायक का समर्थन करते हुए कहा था कि ये एक स्वभाविक प्रतिक्रिया थी। ऐसे ही कई विवादास्पद बयानों के चलते साक्षी महाराज अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं।