कोलकाता रैली से शाह रहेंगे नदारद

amit_shahनेशनल डेस्क। कोलकाता में भाजपा की ओर से 30 नवंबर को होने वाली रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नहीं जाएंगे। बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने दी। सिन्हा ने बताया कि अमित शाह नवंबर नहीं बल्कि दिसंबर में होने वाली रैली में शामिल होंगे। राहुल ने बताया कि नवंबर वाली रैली में शाह की गैरमौजूदगी का बिहार चुनाव के नतीजों से कोई लेना देना नहीं है। राहुल सिन्हा ने कहा कि 30 नवंबर को होने वाली रौली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के तानाशही रवैए के खिलाफ होगी। यह रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर रानी रासमणि एवेन्यू तक निकाली जाएगी। इस रैली में पार्टी के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। सिन्हा ने आरोप लगाया िक टीएमसी ने सत्ता में आने के बाद पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना दिया है। महिलाओं पर होने वाले आपराधिक मामलों में इजाफा हुआ है। राहुल ने कहा, टीएमसी के सत्ता में आने के बाद विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, पुलिस पर भी हमले हो रहे हैं। राज्य में असुरक्षा का माहौल है। इस बारे में सीएम ममता बनर्जी का ध्यान नहीं जाता है। बिहार चुनाव में पार्टी की करारी हार पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे बंगाल में पार्टी की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि बिहार और बंगाल के मुद्दे अलग अलग हैं।