जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष : गणेशजी की कृपा से आपको आज सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्यजीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। भागीदारी में लाभ होगा।
वृषभ : आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। किसी की मजाक-मस्खरी करने में विवाद की स्थिति बन सकती है। गलतफहमी पैदा होगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।
मिथुन : आज के दिन सर्वत्र लाभ ही लाभ है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पत्नी के पीछे खर्च होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की संभावना है। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।
कर्क : शारीरिक मानसिक स्वस्थता के अभाव के कारण छाती में दर्द या अन्य कोई विकार हो सकता है। परिवार में सदस्यों के साथ उग्र वाद-विवाद होगा। पैसे खर्च होंगे।
सिंह : तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। छोटा प्रवास होगा। भाग्यवृद्धि का अवसर सामने आएगा।
कन्या : द्विधापूर्ण मानसिक वृत्ति रहेगी। नकारात्मक विचार मन की अस्वस्थता बढ़ाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च होगा।
तुला : वर्तमान समय में आप खूब अच्छी तरह आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। आज आपकी कलात्मक और सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठतम रहेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।
वृश्चिक : आज दिन के समय आमोद-प्रमोद तथा मनोरंजन के पीछे पैसे खर्च करेंगे। मानसिक चिंता और शारीरिक तकलीफों से परेशान होंगे। स्नेहियों के साथ अनबन रहेगी।
धनु : गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभदायक होगा। गृहस्थजीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रिय व्यक्ति का साथ यादगार रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
मकर: व्यापार-धंधे के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। उच्च पदाधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
कुंभ : आज आपको तबीयत में बेचैनी, थकान और ऊबन रहेगी जिससे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च होगा। लंबी यात्रा होगी।
मीन : स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। बीमारी के पीछे खर्च करना पड़ेगा। अचानक धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ तकलीफें दूर करेगा।