फोर्ड ने वापस मंगायी ईको स्पोट्र्स

ford-ecosport-lबिजनेस डेस्क। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी फोर्ड इंडिया पिछले बीम के पुर्जे में संभावित खराबी को दूर करने के लिए इकोस्पोट्र्स की 16,444 गाडिय़ां वापस मंगाएगी। ये वाहन फोर्ड के चेन्नई संयंत्र में अप्रैल 2014 के बीच निर्माण हुआ था। हालांकि इस वजह से किसी दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने एक बयान में बताया की, फोर्ड इंडिया इकोस्पोर्ट की स्वैच्छिक जांच अपनी तरफ से ग्राहकों से संपर्क कर रही है। प्रभावित वाहनों में पिछले बीम के पुर्जे शायद सही तरह से काम नहीं कर पाएंगे, जिससे परेशानी आ सकती है। अगर यह गड़बड़ी बनी रही तो दुर्घटना की संभावना बन सकती है। जानकारी के अनुसार कंपनी की इन गाडिय़ों में नट बोल्ट में कुछ खराबी है।