विहिप संरक्षक अशोक सिंघल का निधन

ashok singalगुडग़ांव। विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक अशोक सिंहल का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। तीन दिन पहले ही अस्पताल से लौटे 89 वर्षीय सिंहल की तबीयत अचानक बिगडऩे से शनिवार शाम उन्हें पुन: अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ के चलते सिंहल को 20 अक्टूबर की रात मेदांता में दाखिल कराया गया था। तब उन्हें इलाहाबाद से एयर एंबुलेंस से दिल्ली और वहां से अस्पताल लाया गया था।
सांस लेने की तकलीफ दो दिन में सही हो गई, लेकिन पेट में संक्रमण के चलते सिंहल को 12 नवंबर तक अस्पताल में ही रखा गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर विहिप संरक्षक दिल्ली के द्वारका में अपने भतीजे के पास रह रहे थे। 14 नवंबर की देर रात तबीयत फिर से बिगड़ गई थी।