सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा गेरूआ

gerua song

मनोरंजन डेस्क। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म दिलवाले के पहले रोमांटिक गाने गेरुआ को रिलीज के बाद दुनियाभर से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। इस गाने में बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी शाहरुख और कॉजोल को एक बार फिर अपने रोमांस का जादू बिखेरते देखा जा रहा है। गेरुआ को बुधवार को दुनिया के 62 देशों में एक ही समय पर जारी किया गया था। इस गाने के आधिकारिक वीडियो को फेसबुक पर 25 लाख और यूट्यूब पर करीब 43 लाख लोगों ने देखा। इस गाने का संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है और इसे अरिजीत सिंह और अंतरा मित्रा ने गाया है। गाने को मिली प्रतिक्रिया से प्रीतम काफी खुश नजर आए।