मुलायम के जन्मदिन पर ज्योतिषियों की राय

mulayam singh

वाराणसी। मुलायम सिंह यादव देश की राजनीति में हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आए हैं। 77वें जन्मदिन पर काशी के ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी ने मुलायम सिंह की कुंडली का अध्ययन किया। उन्होंने बताया कि सैफई में 22 नवंबर, 1939 को जन्मे मुलायम सिंह यादव के पंचांगीय कुंडली में राजनीति के प्रबल योग बहुत पहले से ही रहे हैं। उनकी कुंडली में जुलाई 2014 से राहु की महादशा में बुद्ध की अंतर्दशा चल रही है, जो 2 फरवरी 2017 तक रहेगी। इस योग में वो खुद नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। इसी के चलते बिहार में वो महागठबंधन से वो दूर रहे। 2017 में जब यूपी का चुनाव होगा उस समय उनके ग्रहों को चार चांद लगाने के लिए 2 फरवरी 2017 से 12 फरवरी 2018 तक राहु की महादशा में केतु की अंतर्दशा चलेगी। ये उन्हें पार्टी प्रमुख होने के नाते महागठबंधन से भी दूर रख सकती है।
आचार्य ऋषि द्विवेदी ने बताया कि कर्क लग्न मीन राशि के उदयकाल में मुलायम सिंह का जन्म हुआ है। ऐसे जातक जिस क्षेत्र में रहते है, नेतृत्व की क्षमता उनमें प्रबल होती है। राहु की महादशा में बुद्ध की अंतर्दशा 2 फरवरी 2017 तक व्येस के साथ पराक्रमेश होकर बुद्ध पंचम भाव में बैठेगा। साथ ही सूर्य के साथ बुद्धातित्व योग बन रहा है, जो 2017 के चुनाव में मदद करेगा। उन्हें राजनीतिक उथल.पुथल से अलग रखेगा, बल्कि इसके चलते सहयोगी भी उन पर निर्भर हो सकते हैं।
दशम स्थान में बैठा केतु पहुंचाएगा लाभ : कुंडली में लग्नेश चन्द्रमा तथा भाग्येश वृहस्पति का भाग्य स्थान में गजकेसरी योग बना रहेगा। ये पंचम भाव में बुद्धातित्व योग के लिए मददगार साबित होगा। ऐसे में महागठबंधन के आसार कम ही लग रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव फरवरी 2017 के बाद होने हैं। इस समय कुंडली में दशम स्थान पर केतु विराजमान होकर पार्टी का और मान बढ़ाएगा।