राजमुंद्री में गोदावरी तट पर भगदड़, 20 की मौत

govada
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री में गोदावरी नदी के तट पर पुष्कर मेले में मंगलवार को मची भगदड़ में 20 की मौत हो गई। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी हैं और स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही है।
गोदावरी तट पर मंगलवार सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे। भगदड़ मचने की वजह का पता नहीं चल पाया है। घायलों को फस्र्ट एड देकर नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं और मेले में तैनात अफसरों को मुस्तैद रहने को कहा है।