जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष : गणेशजी की कृपा से आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि रहेगी। परिजनों के साथ आनंद में समय बीतेगा।
वृषभ : आपको सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आज होने वाली घटनाओं से आप चिंतित रहेंगें। स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। आज शुरू किये गए कार्य अपूर्ण रहेंगे।
मिथुन : अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने के योग हैं। धन प्राप्ति के लिए दिन शुभ है। मित्रों से अचानक हुई मुलाकात आनंददायी रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
कर्क : आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। हर काम सरलता से संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे जिससे पदोन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह : आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा। धार्मिक और मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। धार्मिक प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
कन्या : नए कार्य का श्रीगणेश करने के लिए आज का दिन योग्य है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बाहर के खाने-पीने से परहेज करें। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। वाणी पर संयम रखें।
तुला : गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है। तन-मन की तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक: आज आपके घर सुख-शांति और आनंद का माहौल रहेगा। आपका शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा।
धनु : आज आपको यात्रा-प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतान के आरोग्य और अभ्यास सम्बंधित चिंता से मन व्याकुल होगा। क्रोध पर संयम रखें।
मकर : गणेशजी देख रहे हैं कि आज आपकी मन:स्थिति और स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में क्लेश का वातावरण रहने से मन खिन्न होगा। निद्रा का अभाव रहेगा।
कुंभ : मानसिक रुप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। मन पर छाए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। भाग्य की वृद्धि होगी।
मीन : गणेशजी आज आपको खर्च पर संयम रखने की सलाह देते हैं। क्रोध और जिह्वा पर संयम रखें अन्यथा मानसिक दुख पहुंचने की संभावना है। लेन-देन में सावधानी बरतें।