हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाती थी डांसर शखनोज

baily dancerनई दिल्ली। उज्बेकिस्तान की बैले डांसर शखनोज शुकुरोवा उर्फ शहनाज की हत्या हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह के बीच चलने वाली दुश्मनी का हिस्सा थी। हाई प्रोफाइल रैकेट को आम नजरों से दूर रखने के लिए कभी भी ये गिरोह खुले रूप से संघर्ष नहीं करते। इसी कारण शहनाज की हत्या को व्यक्तिगत दुश्मनी का नाम दिया गया। हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। सूत्रों के अनुसार, शहनाज की हत्या में दिल्ली में सेक्स रैकेट चलाने वाले सबसे बड़े गिरोह की सरगना सोनू पंजाबन का हाथ है। गुरुबिंदर उर्फ गगनदीप सोनू पंजाबन के जेल जाने के बाद से ही उसका धंधा संभाल रहा था। खासकर विदेशी लड़कियों के ग्रुप को वही संभालता था। शहनाज भी लंबे समय से गगन के ग्रुप में काम कर रही थी। वह भारत में टूरिस्ट वीजा लेकर रहती थी। सोनू पंजाबन के ग्रुप में शहनाज प्रमुख लड़कियों में थी। ग्रुप के साथ काम करने के दौरान शहनाज ने कई हाई प्रोफाइल ग्राहकों से सीधा संपर्क बना लिया था। ग्राहक उससे सीधे संपर्क करने लगे थे। वह भी बिना गगन को बताए ग्राहकों के पास सीधे जाने लगी थी। कुछ समय पहले ही उसने अपना अलग ग्रुप बना लिया था। उसने गगन के ग्रुप की कई लड़कियों को तोड़ लिया। वह उज्बेकिस्तान से भी लड़कियों को दिल्ली बुलाने लगी थी। उन्हीं में से एक नाज भी थी। शहनाज इस धंधे में लगी कई अन्य विदेशी लड़कियों के भी संपर्क में थी और जरूरत पडऩे पर ग्राहकों के पास उन्हें भेजती थी। शहनाज की यह हरकत गगन और सोनू पंजाबन को नागवार गुजरी तो उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
धंधे की गोपनीयता बनाए रखने के लिए खुले रूप से हत्या करना खतरनाक हो सकता था, इसलिए उन्होंने नाज को चुना जो पहले से ही शहनाज से नाराज थी। दोनों में आठ लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों के बीच के मतभेद का फायदा उठाकर गगन ने शहनाज की हत्या की साजिश रची।
गगन वारदात वाली रात नाज को यह कहकर अपनी कार में बिठाकर ले गया कि वह शहनाज से उसके आठ लाख रुपये दिलवाएगा। 24 सितंबर को उसने शहनाज को नाज से फोन करवाकर बुलाया और इंडिका कार में बिठा लिया।
साउथ एक्सटेंशन इलाके में गगन ने पिस्टल लगाकर शहनाज का अपहरण कर लिया और गुडग़ांव निकल गए। वहां गगन ने उसकी हत्या कर दी और शव को सूटकेस में डालकर जला दिया। वापस आते वक्त कार में गगन की नाज से भी नोंकझोंक हुई। गगन ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह नाज को गुडग़ांव के एक फ्लैट में लेकर गया था। वहां पांच नवंबर की रात उसी फ्लैट में उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। रात में इंडिका कार से शव लेकर हापुड़ पहुंचा और गन्ने के खेत में पेट्रोल छिड़ककर शव जला दिया। छह नवंबर को हापुड़ पुलिस ने नाज का अधजला शव मिला था।