सपा बोली: हताश और निराश हो गयी है बीजेपी

Rajendra-Chaudhryलखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि निराशा और हताशा में डूबी भाजपा ने अब समाजवादी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। जनता उसकी अफवाहबाजी और अशांति फैलाने की साजिशों को पहले भी असफल कर चुकी है। उससे सबक सीखना ही भाजपा नेतृत्व के लिए ठीक होगा। विडंबना है कि भाजपा के एक केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भ्रामक प्रचार करने में लग गए है। वे समझते है कि एक झूठ को बार-बार प्रचारित करने से लोग भ्रमित हो सकते हैं। सभी जानते है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कानून व्यवस्था के मामले में बहुत सख्त हंै। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश है। पुलिस बल को अत्याधुनिक उपकरणों से सज्जित किया जा रहा है। भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा का सवाल भी उठाया पर जब वूमेन पावर लाइन 1090, महिला सम्मान प्रकोष्ठ, महिला हेल्पलाइन, वूमेन सिक्योरिटी ऐप 1090 सेवा आदि की जनता में चर्चा हुई तो भाजपा नेता खिसियाकर अब पत्रकारों के उत्पीडऩ का हौवा खड़ा करने लगे है। यह भाजपा, आरएसएस की चाल है।
सच तो यह है कि प्रदेश में पत्रकारों को कर्तव्यपालन में पूरी सुरक्षा प्राप्त है। शासन-प्रशासन में उनका सम्मान है। पत्रकारों के कामकाज में जिसने अवरोध जताया वह अधिकारी हो या कोई अन्य व्यक्ति उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गई है। पीडि़त पत्रकारों को मुख्यमंत्री जी उदारतापूर्वक मदद करते है। दिवंगत पत्रकारों के परिवारीजनों को भी आर्थिक मदद की गई है।