पीएम मोदी बोले: तू-तू मैं-मैं से नहीं चलेगी देश की राजनीति

modi bhopalनई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में संविधान पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान का निर्माण एक महान काम था और 26 नवंबर को जो कार्यक्रम रखा गया था वो इसके निर्माताओं को नमन करने के लिए रखा गया था। संविधान के बारे में आने वाली पीढ़ी जाने इसके लिए हमें जागरूक बनना होगा और उनको संविधान से अवगत काराना होगा। राज्यसभा में पीएम मोदी ने कहा कि इस देश की राजनीति तू-तू मैं-मैं करने से नहीं चलेगी। एक साथ रहने से ही देश का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि यह देश हर किसी के सकारात्मक योगदान का परिणाम है और सभी के योगदान को जोड़कर ही देश को विकसित देश बना सकते हैं। इन सब के बीच पीएम मोदी ने ये भी कहा कि देश की सफलता संसद के दोनों सदनों के बीच सहयोग पर निर्भर है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि श्रेष्ठ लोग जो भी काम करते हैं, लोग उसका अनुसरण करते हैं। देश हमारी तरफ देख रहा है और हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं जो हमें निभानी हैं।नरेंद्र मोदी मे कहा कि देश तब चल पाएगा जब समता भी हो और ममता भी हो। समाज में जब किसी के साथ अत्याचार या अनाचार होता है तो ये देश के ऊपर कलंक होता है। बिखरने के बहाने बहुत हैं लेकिन जोडऩे के लिए अवसर खोजने पड़ते हैं और लोगों को जोडऩे का मंत्र देना ही हमारा दायित्व है।उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि अंबेडकर ने कहा था कि भारत का औद्यौगीकरण ही कृषि समस्या का समाधान है। इस तरह से हम समाज के दबे कुचले और गरीब लोगों के लिए रोजगार पैदा कर सकते हैं।